फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 3 करोड़ 24 लाख से पुराने सीएचसी का हो रहा नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तीन करोड़ 24 करोड़ की लागत से नव निर्माण हो रहा है। यहां 50 बेड की सुविधा होगी। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद निर्माणाधीन अस्पताल भवन को माह के अंदर स्वास्थ्य विभाग को साैंपेगी। नए अस्पताल भवन में मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा बढ़ाने के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की योजना बनाई जा रही है। अस्पताल भवन का निर्माण करीब 1600 स्क्वायर फिट में कराया जा रहा है। अवर अभियंता जियाराम सोनकर ने बताया कि अभी अस्पताल में काम बाकी है। खिड़की दरवाजे के साथ ही सफाई और भवन के पेंटिंग का काम चल रहा है। यह सब दो माह के भीतर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


-
अस्पताल में बढ़ेंगी यह सुविधाएं
नए सीएचसी भवन में विशेषज्ञ सर्जन, ऑर्थोपेडिशियन, एनेस्थीसिया और जनरल फिजिशियन को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। आपातकालीन सर्जरी और आधुनिक उपकरणों की यहां सुविधा होगी। यहां चिकित्सा की विभिन्न शाखाओं जैसे ओपीडी ,ओटी,टीकाकरण, डिलीवरी के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे।

-


200 से 250 की रोज होती है ओपीडी
सुविधाओं की कमी के बाद भी इस सीएचसी पर ओपीडी में हर रोज 200 से 250 मरीज आते हैं। उपचार की सुविधाएं बढ़ने के बाद मरीजों को राहत मिलेगी। मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी। सामान्य ऑपरेशन के लिए मरीजों को जिला अस्पताल तक दौड़ नहीं लगानी होगी। सीएचसी तहसील मुख्यालय पर होने के कारण मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
वर्जन
अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सर्जन, ऑर्थोपेडिशियन, एनेस्थीसिया और जनरल फिजिशियन
की ड्यूटी लगाई जाएगी। मरीजों को इलाज के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।
-डाॅ. राजीव कुमार यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें