सीआरओ रजनीश राय ने बताया कि जिला स्तर पर सीडीओ को नोडल बनाया गया है। टेबलेट स्टोरेज के लिए स्ट्रॉंग रूम तहसील केराकत, मछलीशहर, मडि़याहूं, सदर में बनाए जाएंगे। जहां सीसीटीवी, गार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया गया है। टेबलेट वितरण के लिए प्रत्येक स्कूल में नोडल बनाए जाएंगे।