फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 29,981 लोगों को लगा कोविड का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 84 स्वास्थ्य इकाइयों पर मंगलवार को 29,981 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। अभी तक जिले में 13,51,725 टीके की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 20,752 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 6,424 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें से 5,657 लोगों ने पहली तथा 767 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,805 लोगों को टीका लगा। जिसमें से 2,276 लोगों को पहली तथा 529 लोगों को दूसरी डोज लगी। इस तरह से मंगलवार को 29,981 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें से 28,049 लोगों को पहली और 1,932 लोगों को दूसरी डोज लगी। जिले में अभी तक 13,51,725 टीके की खुराक लग चुकी है। जिसमें से 11,40,451 को पहली तथा 2,11,274 लोगों को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें