सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गा जी स्कूल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हन की
- फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन शुक्रवार को मां दुर्गा जी हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। 287 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। इसमें छह युवक-युवतियों का निकाह कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक अरविंद सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि नवागत मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने 10 जोड़ों को उपहार स्वरूप सामग्री प्रदान करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह के नेतृत्व में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश यादव द्वारा किया गया। नवविवाहित जोड़ों को बर्तन, कपड़े, आभूषण ट्रॉली बैग, कंबल, चादर, तकिया आदि वस्तुएं उपहार स्वरूप में प्रदान की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि लड़की के नाम से बैंक में खोले खाते में 35 हजार समाज कल्याण विभाग द्वारा भेजा जाएगा। इस मौके पर जिला पिछड़ा वर्ग के अधिकारी सुरेश शर्मा, अल्पसंख्यक अधिकारी कमलेश मौर्य, जिला दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला, डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी आर डी यादव आदि मौजूद रहे।
धूप में पानी के लिए परेशान रहे लोग
करंजाकला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सारी व्यवस्था चरमरा गई थी। पानी की व्यवस्था न होने से लोग परेशान नजर आते दिखे। कई लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं है। सभी लोग 20 रुपये की बोतल को 30 रुपये में खरीदने को मजबूर दिखे।