फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 2.81 लाख महिलाओं को मुफ्त सिलिंडर और सब्सिडी मिली

विज्ञापन
निःशुल्क सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों के साथ अतिथिगण। सूचना विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी द्वारा प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर योजना के सफल क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि जनपद में कुल 4,03,934 उज्ज्वला लाभार्थी पात्र हैं। पहले चरण में अब तक 2 लाख 81 हजार 631 लाभार्थियों ने अपना निशुल्क रिफिल सिलिंडर प्राप्त कर लिया है, जिसके सापेक्ष सब्सिडी की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में लखनऊ के लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। अतिथियों ने वहां उपस्थित 500 से अधिक महिला लाभार्थियों को योजना के लाभ और महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने लाभार्थियों को चेक सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने शेष लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपना निशुल्क सिलिंडर रिफिल जल्द प्राप्त करें, ताकि सब्सिडी की राशि उनके खातों में समय से भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें