मछलीशहर--मृतका लता की फाइल फोटो। परिजन
मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शनिवार सुबह तालाब में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्व. अशोक यादव की बेटी लता (14) शनिवार सुबह अपने छोटे भाइयों के साथ घर के पास स्थित तालाब में नहाने गई थी। नहाते समय लता अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ मौजूद छोटे भाई ने तुरंत भागकर घर पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी मछलीशहर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।