फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच महीने में 26 हजारों लोगों ने पाईं अपनी पुश्तैनी जमीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। जिले में भूमि विवाद के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से वरासत के लंबित मामले को लेकर अभियान चलाया गया। पिछले पांच माह में 26 हजार लोगों ने पुश्तैनी जमीनों को अपना नाम दर्ज करा लिया है। एसडीएम को निर्देशित किया गया कि शिविर लगाकर भी वरासत के मामले दर्ज किए जाएं।जिला प्रशासन की तरफ से प्रति माह राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है। इस पर विशेष बल दिया गया, जिससे आमजन को राजस्व के पारंपरिक कार्य, राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का सुचारू संचालन किया जा सके। अक्सर यह समस्या देखने को मिलती है कि किसी भी पात्र व लाभार्थी का नाम वरासत में दर्ज न होने पर योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।
इस माह में हुई इतनी वरासत: सितंबर में चार हजार, अक्तूबर में आठ हजार, नवंबर में 7 हजार, दिसंबर में 5 हजार, जनवरी में दो हजार वरासत के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

केस-1 -29 सितंबर 2023 को तहसील सदर के ग्राम सैदनपुर में डीएम डॉ.दिनेशचंद्र, ग्राम प्रधान सभाजीत यादव, अनिल विश्वकर्मा व अन्य ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान वरासत के वर्षों से लंबित पांच प्रकरणों को दर्ज किया गया। इसमें मृतक लालजी विश्वकर्मा पुत्र सहदेव, लल्लन सोनकर पुत्र बाबूलाल, बाबूराम पुत्र बेकारन, मुन्नीलाल पुत्र जगन्नाथ, रामकिशुन मौर्य पुत्र जगदेव के नाम की जांचकर उनके उत्तराधिकारियों का नाम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

केस-1 -24 सितंबर 2024 को केराकत तहसील के ग्राम अजोरपुर निवासी सादिक पुत्र गेना द्वारा एक वर्ष से लंबित वरासत के प्रकरण के संबंधित दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र का त्वरित संज्ञान लिया गया। एसडीएम केराकत द्वारा मृतक गेना के वारिस सादिक का नाम वरासत में दर्ज कर खतौनी में नाम अंकित कराते हुए उन्हें उसी दिन जन सुनवाई कक्ष में खतौनी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें