फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गर्भ में नवजात की मौत, प्रसव के बाद अधिक रक्त स्राव से मां ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता व नवजात की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले में संपूर्ण समाधान दिवस पर आए जिलाधिकारी ने जांच कर अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल को सीज करने व डाक्टर पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश सीएमओ को दिया है। थाना मछलीशहर के चौबेपुर निवासी खुशबू पत्नी संतोष कुमार अपने मायके जहासापुर से शनिवार की भोर में एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आई थी। डाक्टर ने नार्मल प्रसव कराने की बात कही। जांच कराई तो गर्भ में शिशु की मौत हो जाने की रिपोर्ट आई। डाक्टर ने नार्मल प्रसव से मृत नवजात को बाहर निकाल दिया। प्रसव के बाद महिला को अधिक रक्त स्राव होने लगा। इसे डाॅक्टर ने रोकने की कोशिश की किंतु सफलता नहीं मिली तो जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। एक निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों वे मछलीशहर में अस्पताल पर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी किसी ने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सीएमओ लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी दिनेशचंद्र को दी। डीएम ने मामले में जांचकर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश सीएमओ को दिया। सीएमओ ने सीएचसी के अधीक्षक मेजर डॉ.तपिश कुमार को जांचकर रिपोर्ट देने को कहा। शनिवार की दोपहर में घटित घटना की जांच करने सायं नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव व थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल की संचालक महिला डाॅक्टर को पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से अपने साथ लेकर कोतवाली गई है। महिला का शव अस्पताल के सामने एंबुलेंस में ही शाम तक पड़ा रहा। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि अस्पताल की महिला चिकित्सक को सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली में लाया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर मुकद्दमा दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में अस्पताल संचालन के लिए कराए गए रजिस्ट्रेशन में जिस डाॅक्टर का नाम है वह उपस्थित नहीं मिली हैं। उनके स्थान पर अन्य डॉक्टर काम देखती मिलीं। घटना की जांच के लिए डाॅक्टरों की टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।-डा.तपिश कुमार, अधीक्षक सीएचसी मछलीशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें