फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की 26 बसें उपचुनाव ड्यूटी में, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रोडवेज बसों के लोकसभा उपचुनाव में चले जाने पर जिले में बसों की किल्लत हो गई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस डिपो पर घंटों इंतजार के बाद निराश होकर लोग डग्गामार वाहनों में मुंहमांगी रकम देकर यात्रा कर रहे हैं। जौनपुर डिपो की कुल 80 बसें हैं। इनमें से 26 बसें आजमगढ़ में हो रहे लोकसभा उप चुनाव ड्यूटी में लगी हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर रोडवेज की बसों को चुनावीं ड्यूटी में भेजा गया है। जौनपुर डिपो में कुल 80 बसे है। इनमें से 26 बसें वर्तमान में लोक सभा उप चुनाव में ड्यूटी लगी है। 54 बसें जौनपुर डिपो से चल रही है। इसके चलते वाराणसी, प्रयागराज लखनऊ, शाहगंज, सुल्तानपुर व अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों को भरी परेशानी हो रही है। घंटों इंतजार के बाद बसें आ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत प्रयागराज और वाराणसी रूट पर है। इस रूट पर बसों का अंतराल बढ़ने से यात्रियों को गर्मी और तपिश में प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। मांगलिक आयोजनों के मद्देनजर पहले से ही सभी रूटों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। अग्निपथ योजनाओं के विरोध के कारण पैसेजर ट्रेनों के निरस्त होने से रोडवेज सेवाओं पर लोकल यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में रोडवेज बसों के अभाव में लोगों को डग्गामार वाहनों से मुंहमांगा रकम देकर यात्रा करनी पड़ रही है। भीड़ के समय बसों के गायब हो जाने से यात्रियों की परेशानी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दिन तो दिन रात के समय भी बड़ी संख्या में यात्री बसों के अभाव में यहां से वहां भटक रहे है। ऐसी स्थिति का डग्गामारी वाहन खूब लाभ उठा रहे है। यहां तक की डिपो के सामने निजी बसें के चालक सवारी उठा रहे हैै। यात्रियों से मुंहमांगी कीमत लेकर उन्हें समीपवर्ती नगरों-कस्बों तक पहुंचा रहे है। यात्री विकुल शर्मा, दिनेश कुमार , महेश गुप्ता ने बताया है कि बनारस जाने के लिए एक घंटे से रोडवेज बस का इंतजार कर रहे है । बसें नहीं मिलने से गर्मी और तपिश में परेशान होना पड़ रहा है।
26 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। डिपो की शेष 54 बसें चलाई जा रही है। हालांकि 26 बसें चुनाव में जाने से यात्रियों के लिए कुछ परेशानी बढ़ गई है। कुछ बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों की परेशानी कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उप चुनाव खत्म होते सभी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय श्रीवास्तव, एआरएम जौनपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें