फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी खुली, मरीजों ने रखा डिस्टेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को ट्रूनट मशीन की रिपोर्ट में चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के चलते मंगलवार को ओपीडी बंद कर दी गई थी। सैनिटाइजेशन के बाद बुधवार को ओपीडी शुरू हुई लेकिन अस्पताल में मरीज नहीं दिखे। इमरजेंसी में भी गिने चुने मरीज ही इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टर में संक्रमण की आशंका से अस्पताल में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में 12 से 1400 मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए आते थे, लेकिन कोरोना के डर से मरीजों की संख्या कम हो गई है। बुधवार को 128 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। उसमें से भी पचास प्रतिशत से अधिक कोरोना की जांच कराने वाले शामिल थे। अस्पताल में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। रात 12 बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक 4 मरीजों का इमरजेंसी में इलाज हुआ। सुबह आठ बजे से दोपहर 1.30 बजे तक 7 मरीज इलाज के लिए आए।
ओपीडी मे बैठे डाक्टर भी भयभीत
जौनपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एक दिन के लिए अस्पताल को सील कर दिया था। बुधवार को ओपीडी शुरू हुई तो सुबह नौ बजे तक चिकित्सकों के चेंबर खाली रहे। जो चिकित्सक आए भी वह भी भय के चलते मरीजों को देखने से कतराते रहे। कक्ष के सामने रस्सी बांधकर सुरक्षा घेरा बना दिया गया था। इलाज के लिए मरीज तो पहुंचे लेकिन चिकित्सक के नहीं मिलने पर कुथ तो वापस चले गए। कुछ मरीजों ने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक को दिखाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। चिकित्सकों के अलावा पूरे स्टाफ को मास्क लगाने, ग्लब्स का उपयोग करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम करने को कहा गया है। सावधानी बरती जा रही है। अस्पताल पूरे स्टाफ की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डा. एके शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें