फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्या कांड में 25 हजार के इनामी दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की तारापुर कॉलोनी में मां-बेटी की हत्या कर शव घर में दफनाने के मामले में फरार 25-25 हजार के इनामी दंपती को पुलिस ने मंगलवार को नई गंज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तारापुर कॉलोनी निवासी अनीशा बानो और उसकी आठ वर्ष की बेटी की हत्या कर दोनों के शव आरोपियों ने अपने घर में दफ्न कर दिया था। 10 मार्च से लापता मां-बेटी का शव पुलिस ने 25 मार्च को हत्यारोपी की निशानदेही पर उसके घर से बरामद किया था। मुख्य हत्यारोपी अब्दुल अहद, एखलाक मंडी, अहमद खां और सिदिका बानो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि इसी मामले में आरोपी अब्दुल समद और उसकी पत्नी चांद बीबी फरार चल रहे थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को दोनों को नईगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
कोतवाली पुलिस ने मां-बेटी की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ने के आरोपी पति-पत्नी को मंगलवार की सुबह उस समय गिरफ्तार किया, जब वे कहीं भागने की फिराक में थे। पकड़े दोनों आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। गौरतलब है कि तारापुर कॉलोनी के बगल स्थित मकान बनाकर रहने वाले महसर हुसैन की पत्नी अनीशा बेगम और उसकी 10 वर्षीय पुत्री बीना अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाशने के बाद महासर हुसैन ने 23 मार्च को कोतवाली में नामजद एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने अब्दुल अहद को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उसने और उसके परिवार के लोगों की मिलीभगत से मां बेटी की हत्या कर लाश को एक मकान में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है। अहद की निशानदेही पर जब पुलिस ने खोदाई की तो दोनों लाशें बरामद हो गईं। पुलिस ने अब्दुल अहद और उसके सौतेले बाप मोहम्मद अखलाक, मां सिद्दीका बेगम को गिरफ्तार कर हत्या कर लाश गायब करने का मामला दर्ज कर पहले ही जेल भेज चुकी है। अब्दुल समद उर्फ चप्पू और उसकी पत्नी चांद बीबी को काफी दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें