फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में 24 टीमों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
जलालपुर बजरंग व्यायामशाला में पुरस्कृत बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ अतिथि। संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। बीबनमऊ गांव में स्थित बजरंग व्यायामशाला में बैडमिंटन खेल की गौरवशाली परंपरा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने प्रतिभाग कर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रेगुलर वर्ग में अमर यादव, गेस्ट वर्ग में सतीश यादव व ग्रुप-बी में रोहित यादव की जोड़ियां विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। बजरंग व्यायामशाला के संयोजक डीएस ने बताया कि बीते 25 सालों से निरंतर बैडमिंटन कोर्ट की परंपरा को संजोते हुए युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें