फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हंगामा के कारण बूढ़ूपुर पाॅवर हाउस से 24 घंटे आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। बुढ़ूपुर गांव में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से टूटकर गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुढ़ूपुर उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान लगभग 24 घंटे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

सोमवार लगभग ढाई बजे बूढ़ूपुर विद्युत उपकेंद्र के बड़ागांव फीडर को जाने वाली हाई टेंशन तार शाॅर्ट सर्किट से टूट कर गिर गया। तार की चपेट में आने से गांव निवासी राम लवट बिंद की भैंस मर गई । इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर में जाली और मुआवजा देने की मांग करते हुए ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
प्रधान प्रतिनिधि आनंद कुमार बिंद व मुरली बिंद के नेतृत्व में उपकेंद्र की आपूर्ति बंद करवा दी गई। वे अपनी मांग को पूरा कराने के लिए धरने पर बैठ गए। जानकारी होेने पर एसडीओ धर्मेंद्र गुप्ता विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

पूर्व एसडीएम राजेश कुमार के समय में भी ग्रामीणों ने तार के नीचे जाली लगाने की मांग की थी लेकिन एसडीएम ने मना कर दिया था। एसडीओ धर्मेंद्र गुप्ता, अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष यूपी सिंह के साथ ग्रामीणों से वार्ता की। करीब 12 बजे भैंस का मुआवजा देने व 10 दिन के अंदर तार के नीचे जाली लगाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। करीब 25 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें