जिले में 79 स्वास्थ्य इकाइयों पर बुधवार को 24,302 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। अब तक जिले में 13,76,027 टीके की डोज लगाई जा चुकी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 17,090 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 5,184 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें से 4,430 लोगों ने पहली तथा 754 लोगों ने दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,028 लोगों को टीका लगा। जिसमें से 1,701 लोगों को पहली तथा 327 लोगों को दूसरी डोज लगी। इस तरह से बुधवार को 24,302 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें से 22,726 लोगों को पहली और 1576 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अभी तक 13,76,027 टीके की खुराक लग चुकी है। जिसमें से 11,63,177 को पहली तथा 2,12,850 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।