फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 क्विंटल नमकीन सीज, 28 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। होली के मौके पर खाद्य पदार्थो में होने वाली मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में जगह-जगह छापेमारी कर 28 प्रतिष्ठानों से नमूने लिए। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों से 23 क्विंटल नमकीन सीज किया गया।
विज्ञापन

इस अभियान में दो टीम बनाकर जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। खाद्य सचल दल की एक टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व और दूसरी टीम अमरदेव सिंह कुशवाहा, राजेश मौर्य और सूर्यमणि ने अकबर आदमपुर स्टेशन रोड, जौनपुर स्थित सुमित जायसवाल के नमकीन निर्माण इकाई का सघन निरीक्षण किया। इनके यहां बनने वाली काशी ब्रांड नमकीन के मूल पैक का नमूना लिया। मौके पर मौजूद नमकीन के 93 बोरी में मौजूद 837 किलो जिसकी अनुमानित मूल्य 60264 है को नियमानुसार सीज किया गया। जिसे विक्रेता की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया। दूसरी टीम में अभिहित अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में राजेन्द्र कुमार, सुनील द्विवेदी, डा. तूलिका शर्मा एवं संतोष कुमार दूबे ने इण्डस्ट्रियल एरिया सीडा सतहरिया स्थित राजीव कुमार के कचरी निर्माण इकाई विनटेक फूड्स एंड प्रोटीन्स का निरीक्षण किया। कचरी पापड़ का नमूना जनहित लिया। मौके पर मौजूद नमकीन के 73 बोरी 1460 किलो जिसकी बीऊत 43800 है। उसे सीज कर विक्रेता के अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया। इसके पूर्व कई स्थानों से कुल 28 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर खोया का 9 नमूना, कचरी का 3 नमूना, नमकीन का 5 नमूना और अन्य खाद्य पदार्थों के 11 नमूनों के साथ कुल 28 नमूना संग्रहीत कर जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें