फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीपीएड परीक्षा

Mon, 01 Feb 2016 01:14 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2014-15 में बीपीएड दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा कराई गई। 23 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा विवि परिसर के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में कराई गई। परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक कराई गई। प्रवेश परीक्षा की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक लगाए गए थे।
विज्ञापन


 विश्वविद्यालय से जुड़े 16 कालेजों की 770 सीटों के लिए 555 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें केवल 532 अभ्यर्थी ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा के लिए डा. रजनीश भास्कर केंद्राध्यक्ष बनाए गए थे। डा. सौरभ पाल और राजकुमार सोनी सहायक केंद्राध्यक्ष बनाए गए थे।

 प्रवेश परीक्षा के समन्वय पीजी कालेज मडिय़ाहूं के पूर्व प्राचार्य डा. लालजी त्रिपाठी रहे। पर्यवेक्षक आजमगढ़ के शिक्षक डॉ. शशि श्रीवास्तव ने की। रजिस्टार डा. देवराज और वित्त अधिकारी मृत्यंजय सिंह परीक्षा की निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें