फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े साहब सहित 23 रहे अनुपस्थित, एक दिन का रूका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व रजनीश राय ने शुक्रवार को बिजली निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़े साहब सहित कुल 23 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन बाधित किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व रजनीश राय ने सुबह 10 बजे बिजली निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वे एक्सईएनवार कार्यालयों की जांच की । इस दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम विवेक खन्ना, एक्सईएन एके सिंह व नजम अहमद और सहायक अभियंता प्रभाकर सिंह सहित कर्मचारी संजय कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, आलोक कुमार, पंकज कुमार यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, सागर श्रीवास्तव, मनीष कुमार, कामता प्रसाद, बंदना कश्यप, मनीष कुमार सिंह, हरगोविंद सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, अजय राव, कमलाकांत मिश्र, प्रमोद कुमार मौर्य, प्रवेश सिंह अनुपस्थित मिले,जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एक दिन का वेतन बाधित करते हुए इनके वेतन के आहरण-वितरण पर रोक लगाने की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट प्रेषित की है। वहीं उपस्थिति पंजिका में सभी का नाम दर्ज करने सहित मिली कमियों को सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें