फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 22 हजार आबादी को पहली बार मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर के शहरवासियों के लिए खुश खबरी है। यहां पर करीब 22 हजार आबादी को पहली बार शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके लिए यहां पर नगर पंचायत रामपुर पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत 11.46 करोड़ की लागत से ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। इस कार्य को अमृत योजना 2.0 के तहत कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर बनाने के बाद बांड बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत रामपुर में पुनर्गठन पेयजल योजना के लिए 16 जनवरी 2024 को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति से स्वीकृति मिली थी। इसके बाद कार्यदाई संस्था जल निगम शहरी की तरफ से टेंडर कराया गया। इसमें कार्य मेसर्स श्याम कंस्ट्रक्शन सुल्तानपुर की फर्म को नामित किया गया। यह पूरा कार्य 11.46 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इसके तहत तीन हजार 900 घरों को शुद्ध पानी पहुंचेगा, इससे करीब 22 हजार आबादी लाभान्वित होगी। इसके तहत 1200 लीटर पर मिनट के दो, 800 लीटर पर मिनट के दो ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके लिए पानी के दो ओवरहेड टैंक भी बनाए जाएंगे, इसमें एक हजार किलो लीटर व एक 600 किलो लीटर का ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत में स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। इसमें हाईवे के किनारे जमीन खोजी जा रही है। इस कार्य को संबंधित फर्म को अगस्त 2025 में पूर्ण करना है। रामपुर को दो जनवरी 2020 को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ।
22 हजार आबादी को पहली बार शुद्ध पेजयल मिलेगा। नगर पंचायत रामपुर पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक बनाया जाना है। इससे लोगों के घरों में टोटी के जरिए पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। -राजीव कुमार, एई, जल निगम शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें