फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएड में प्रवेश के लिए 216 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वाचल विश्वविद्यालय फार्मेसी भवन में बहस्पतिवार को एमएड 2020-22 में प्रवेश की काउंसिलिंग कराई गई। पहली काउंसिलिंग के लिए 1 से 436 रैंक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पहले दिन 216 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन

विवि से संबद्ध 12 कालेजों की 600 सीट के लिए काउंसलिंग होनी है। सभी कालेजो में 50-50 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। राजा हरपाल सिंह सिगरामउ को आरक्षण सीट पर भी प्रवेश लेना है। सभी कालेजो में सामान्य रैंक के छात्रों का प्रवेश होगा। इस वर्ष अन्य विवि से बीएड अंतिम वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल घोषित नहीं होने से एमएड के प्रवेश में भाग नहीं ले सके। दूसरी काउंसिलिंग 6 नवंबर को होगी। इसमें 437 से 904 रैंक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। काउंसिलिंग के दौरान व्यास नारायण सिंह परीक्षा नियंत्रक, सहायक कुलसचिव अमृत लाल ने निरीक्षण किया। काउंसलिंग में डॉ. सर्वानंद पांडेय, डा. एनके सिंह, डॉ. समरबहादुर सिहं, डॉ. सतेंद्र प्रताप सिंह, संयोजक डॉ. सौरभ पाल, डॉ. प्रमोद सिंह कौशिक, मो. इमाम, राधारमण पटेल मौजूद रहे। काउसलिंग में डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. नीलम सिंह डॉ. विजय कुमार सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें