फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोखनपुर में नौ को प्रियंका तो 10 को आएंगे शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। लोकसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं द्वारा चुनावी जनसभाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा नौ मई को सरोखनपुर स्थित बाग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वहीं 10 मई को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी इसी स्थान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके लिए हेलीपैड बनाया जाने लगा है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी देवव्रत मिश्र व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी संगीता यादव ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग एमके ओझा ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर प्रोटोकाल आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें