थानागद्दी। शिवरामपुर कला स्थित देव इंटरनेशनल स्कूल का चौथा वार्षिकोत्सव शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के वाइस चांसलर प्रो. टीएन सिंह, साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह एवं स्कूल के चेयरमैन अमरदेव सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि अच्छे विद्यार्थी का निर्माण में शिक्षण संस्थान के सभी के प्रयास से होता है। आपके व्यक्तित्व का उन पर असर पड़ता है। कक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले 55 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कमला शिक्षण समिति के द्वारा साढ़े दस हजार की धनराशि बच्चों में बांटी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। नन्हें-मुन्हें बच्चों ने जंगल थीम, बॉलीवुड वोकल, बाल कृष्ण लीला का चरित्र चित्रण, ब्रज की होली पंजाबी नृत्य हास्य प्रहसन एवं क्लासिकल नृत्य में बच्चों ने जलवा बिखेरकर खूब तालियां बटोरी। सर्जिकल स्ट्राइक की लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों ने सेना के शौर्य और राष्ट्रीयता की भावना जगाने का प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना अंकिता एवं नंदिनी ने किया। संस्थान के चैयरमैन अमरदेव सिंह ने आभार जताया।