जौनपुर। लायंस लायनेस क्लब जौनपुर की ओर से मंगलवार की रात को जेसीज चौराहा स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन संस्थाध्यक्ष अशोक मौर्य की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली गई। साथ ही सामाजिक सदभाव, प्रेम व शान्ति को बढ़ाने पर जोर देते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। डा. क्षितिज शर्मा, शोभना बैंकर, डा. मदन मोहन वर्मा, संदीप पांडेय, अनिल गुप्ता, विकास व वाराणसी से आई वर्षा कश्यप ने गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष अशोक मौर्य व उर्मिला सिंह ने सभी को टाइटिल सुनाकर लोट पोट कर दिया।
संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि होली मिलन समारोह के माध्यम से परस्पर आपसी प्रेम व सदभाव बढ़ता है। हमें समाज को जोड़ने वाले व सभी को एकता के बंधन में बांधने वाले आयोजन बराबर करने चाहिए। सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने मतदाता जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि 12 मई को जरूर मतदान करेंगे। संयोजक डा. क्षितिज शर्मा, अनिल बैंकर, नरेश सेठ ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर शत्रुघन मौर्य, अशवनी बैंकर, आरपी सिंह, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शकील अहमद, महेन्द्र सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, रामकुमार साहू, डा. अजीत कपूर, डा. विकास रस्तोगी, डा. सीडी सिंह, संध्यारानी श्रीवास्तव, उषा रस्तोगी, अजय आनन्द, मनोज चतुर्वेदी, गोपी चन्द्र साहू, पंकज जायसवाल, रवि श्रीवास्तव, संदीप पाण्डेय, राधेरमण जायसवाल, संगीता गुप्ता, नीलू सेठ, गायत्री साहू, मेघना रस्तोगी, सोनी जायसवाल, प्रीति गुप्ता, रविन्द्र कालरा, कल्पना सिंघानिया,परमजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।