जौनपुर। राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को नवदुर्गा शिव मन्दिर नखास विसर्जन घाट के प्रांगण में हुई। इस मौके पर उपस्थित लोगों की सहमति पर जौनपुर सदर लोकसभा सीट 73 से पार्टी ने विशोक विश्वकर्मा को प्रत्याशी घोषित किया। इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। साथ ही आगामी कि इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी शक्ति का एहसास सभी को करा देंगे। इस दौरान वाराणसी मण्डल प्रभारी डा. सुभाष चन्द्र, जौनपुर जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, राजेश अस्थाना, अनिल विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार किया। इस अवसर पर कैलाश विश्वकर्मा, जंग बहादुर बिन्द, अनिल यादव, शैलेश तिवारी, श्रीप्रकाश विश्वकर्मा, दुर्गेश विश्वकर्मा, शिवनाथ मास्टर, नसीबुद्दीन, बबलू, अमरदेव, दीपक यादव, घनश्याम राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।