गौराबादशाहपुर। समाज में फैले अंधविश्वास पर आर्य समाज हमेशा प्रहार करता रहा है। उक्त बातें डा. राम अवतार सिंह अवकाश प्राप्त प्राचार्य विधि विभाग टीडी कालेज ने मंगलवार को भदेवरा में आयोजित आर्य समाज के 79 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कहा।
उन्होंने सत्य सनातन धर्म को आर्य समाज की जननी बताते हुए दोनों के समन्वय पर बल दिया। पूर्व प्रवक्ता अभिमन्यु राय ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में दयानंद सरस्वती के योगदान एवं आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया। रामचंद्र,जय राम पाठक व देवी चरण पाठक ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के संचालन में अभिषेक, आशीष,देवेश, किशन और सौरभ आर्य का सहयोग रहा।