फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर खत्म हो गया। एक केंद्र पर 3000 हजार कापियां मूल्यांकन के लिए बची है। सोमवार को मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन के लिए जिले में कुल 6 केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन आठ मार्च से शुरू हुआ था। मूल्यांकन के लिए 360 टेबल पर 3441 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगाए गए थे।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए छह केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन के लिए जिले में कुल 8.80517 कापियां मूल्यांकन के लिए पहुंची थी। राजकीय बालिका इंटर कालेज केंद्र पर कुल 1.42913 लाख उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई थी। जिसमें तीन हजार कापियों का मूल्यांकन बाकी है। सोमवार को मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामोदय इंटर गौराबादशाहपुर केंद्र पर 1.74890, जनक कुमारी इंटर कालेज केंद्र पर 1.65060, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर 1.10715, रजा डीएम शिया इंटर कालेज केंद्र पर 1.72955 और मोहम्मद हसन इंटर कालेज केंद्र पर 1.13984 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई थी। पांच केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। जीजीआईसी केंद्र पर महज तीन हजार कॉपियां मूल्यांकन के लिए बची हैं। सोमवार को मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें