फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। राज्यमंत्री नगर विकास गिरीश चंद्र यादवने रविवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वधान में दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ झंडारोहण के साथ कबूतर एवं गुब्बारा उड़ा कर किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने 800 मीटर दौड़ में महिला एवं पुरुष वर्ग को हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ कराया । साथ ही विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी राम नाथ यादव द्वारा कैप एवं बैच पहनाकर राज्य मंत्री का स्वागत किया।वहीं जिला विकास अधिकारी दयाराम द्वारा स्मृति चिन्ह एवं लालमणि यादव वरिष्ठ सहायक द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामकृपाल यादव, दिलीप कुमार, अखंड प्रताप यादव, लालजी यादव, आसाराम यादव, विजय कुमार तिवारी, रवि चंद यादव, अशोक सोनकर, संतलाल पहलवान, राजकुमार यादव, राम चरित्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें