फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही चतुर्दिक विकास सम्भव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। राधा वल्लभ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इमामपुर का प्रथम वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रविवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें छात्रों ने विविध प्रस्तुतियां कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्रा रूबी यादव, उजाला यादव एवं संध्या यादव ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रगति परीक्षा में मेधावी छात्रों में प्रथम स्थान आनंद कुमार बिंद, द्वितीय स्थान अभिषेक कुमार यादव, तृतीय स्थान पाने वाली सोनी यादव को मुख्य अतिथि ने क्रमश: लैपटॉप, टैबलेट्स, स्मार्ट फोन ,मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शेष दस छात्रों को घड़ी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 100 छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि ग्रामीणांचल में ऐसे शिक्षण संस्थान से गांव के गरीब, मजलूम, पिछड़े तथा किसानों को जीवन यापन हेतु तकनीकी शिक्षा के साथ ही साथ उच्च शिक्षा आसानी से मिल सकेगी। समारोह में पालटेक्निक पर ीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव तथा संचालन सूर्यभान यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में पॉलिटेक्निक कालेज की चैयरमैन शशी यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके शिव कुमार यादव, अनिल यादव, प्रदीप यादव, राजमहातिम यादव, सुभाष चांद्र यादव, सोनू यादव गोरख यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें