मडिय़ाहूं। क्षेत्रीय विधायक डा. लीना तिवारी ने सोमवार को मडिय़ाहूं तहसील सभागार में एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी लेखपालों के साथ बैठक किया। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ किसानों को दिए जाने में किसी प्रकार की अनियमितता व धांधली नहीं करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल अपने -अपने क्षेत्रों मे पूरी पारदर्शिता से काम करें । किसानों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि लेखपालों द्वारा उनसे फार्म भरवाने के नाम पर 100 -100 रुपये की वसूली की जा रही है। वहीं उप जिलाधिकारी ने किसान सम्मान योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वसूली की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाई की जाएगी। इसके पूर्व जम्मू कश्मीर के पुलवामा मे आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एसडीएम मोतीलाल यादव,संजय शुक्ला,संतोष दुबे, बरूण दुबे आदि उपस्थित रहे।