बरईपार। क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज सिरसी में वार्षिकोत्सव पर मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र और छात्राओं के प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि मुंबई कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के संरक्षक हरीनारायण सिंह ने संस्थापक स्व. विश्वनाथ सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने किया। इस अवसर पर कुंवर रणंजय सिंह, प्रधानाचार्य डा.राकेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य तेजबहादुर सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सुनील पांडेय, प्रदीप यादव, पिन्टू शिवकुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश सिंह, रवींद्र बहादुर सिंह, विनोद सिंह आदि उपस्थिति रहे। प्रबंधक डा. विनय कुमार सिंह ने स्वागत किया। संचालन अरविंद सिंह ने किया।