फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून के सुरक्षा की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील के अधिवक्ता संघ सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (विधि प्रकोष्ठ) की ओर से तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष काशी प्रांत महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता राष्ट्र निर्माता की भूमिका निभाते हैं। देश निर्माण व कानून की सुरक्षा की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं के कंधों पर है। भाजपा सरकार हमेशा अधिवक्ताओं की हिमायती रही है। भाजपा के शासन काल में हर वर्ग का हित हुआ। प्रधानमंत्री ने आज देश को विश्व के प्रथम पायदान पर पहुंचा दिया है। विश्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इस अवसर पर अशोक चौरसिया, देवेन्द्र मिश्र, राम प्रकाश दुबे, दिनेश चन्द्र सिन्हा, रामजी गुप्ता, प्रेम चन्द्र विश्वकर्मा, अनुराग सिन्हा आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, संचालन श्याम सुंदर यादव ने किया। संयोजक अनुराग सिन्हा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें