फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरखपुर को हराकर खानापट्टी ने हीरो कप पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के खानापट्टी स्थित जलपरी मैदान पर शुक्रवार को खेले गए हीरो कप क्रिकेट के फाइनल मैच में हरफनमौला खिलाड़ी दर्शन के शानदार खेल के बल पर मेजबान खानापट्टी की टीम ने हरखपुर को हराकर हीरो कप पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले दर्शन को मैन आफ दी मैच तो उपविजेता टीम के खिलाड़ी हेमंत को मैन आफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव व भाजपा नेता मनोज सिंह ने फीता काटकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली हरखपुर की टीम ने निर्धारित पन्द्रह ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन का का स्कोर खड़ा किया। मनजीत ने सबसे अधिक 31 रन बनाया। खानापट्टी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी दर्शन ने सबसे अधिक चार विकेट, विजय यादव ने तीन व पवन सिंह ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खानापट्टी की टीम ने तेरहवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। खानापट्टी की तरफ से दर्शन, पवन सिंह, विजय यादव, अमित,अतुल सिंह व विक्रांत ने शानदार बल्लेबाजी किया। मैच के अंपायर दीपक सिंह व कृष्णा सिंह रहे। निरीक्षक पुलिस लाइन पंकज पाण्डेय ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शरद सिंह, भूपेन्द्र सिंह मंगली, सौरभ सिंह, मनोज सिंह फौजी, अंकित सिंह, अमन सिंह, अंकुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें