फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शीतला चौकियां में निकला पालकी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां का मंगलवार को भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन

अशोक सिंह ने मां शीतला के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर केसरिया रंग का झंडा दिखाकर पालकी यात्रा का शुभारंभ किया। चौकियां धाम से लोग मां की पालकी को कंधे पर लिए हुए नाचते गाते चल रहे थे। पालकी यात्रा भंडारी स्टेशन, कोतवाली चौराहा, चहारसू, किला रोड, रासमंडल सिपाह होते हुए पुन: चौकियां धाम पहुंचा। लोगों ने जगह-जगह पालकी का स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक आशीष माली ने बताया कि 23 से 25 जनवरी मां शीतला का शृंगार कार्यक्रम चलेगा। इसमें मुख्य रूप से 24 जनवरी को भजन संध्या में शामिल होने के लिए सीने स्टार शक्ति कपूर उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर मंदिर के प्रबंधक ने अजय पंडा, लालजी सिंह, ऋषि सिंह, प्रवीण तिवारी, अमित माली, इरशाद खान, मनोज माली, पूनम माली, श्यामलाल माली, मां दुर्गा, रंजीत मौर्या, तीतू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें