जौनपुर। शिक्षक शिक्षा विभाग टीडी कॉलेज में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर क्रीड़ा क्षेत्र में प्रारंभ हुआ। जिसका शुभारंभ डॉ. विनय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र अपने जीवन में योग को उतार लें और निरंतर योग करते रहें। डॉ. अजय कुमार दुबे ने छात्रों को योग के प्रति निरंतरता बनाए रहने की बात कहीं। योग, प्राणायामों का अभ्यास युवा भारत जिला महाविद्यालय प्रभारी राज योगी, युवा भारत जिला महामंत्री कुलदीप योगी व युवा भारत जिला संवाद प्रभारी विकास योगी द्वारा कराया गया। इस मौके पर डॉ. श्रद्धा सिंह, सीमांत राय, वैभव सिंह मौजूद रहे ।