मीरगंज। चौकीखुर्द के मैदान पर खेली जा रही अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जौनपुर की टीम ने इलाहाबाद को दस विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इलाहबाद की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर मे सिर्फ 65 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें अजित ने 22 रन, अभय ने 7 व अनिकेत ने 9 रन बनाए। जौनपुर की तरफ से रजनीश ने 3, अवधेश ने 2 विकेट लिए। तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। जबाब में जौनपुर की टीम ने 6 ओवर में ही बिना विकेट खोए जीत के लिए 66 रन बना लिए। जिसमें संदीप ने चार चौके व तीन छक्के की मदद से 44 रन, राहुल ने दो चौक्के की मदद से 12 रन बनाए। गुरुवार को भदोही का मुकाबला नौपेड़वा से होगा। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, राजेश सिंह, आनंद सिंह, रिडू सिंह, डब्बू सिंह, मुकेश यादव, चंदन चौहान, रामकुमार सोनी उपस्थित रहे।