जलालपुर। क्षेत्र के बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश व निपुण जांच प्रशिक्षण शिविर बुधवार को समापन हुआ।जिसमें शिविरार्थी को वैकल्पिक व्यवस्था से भोजन बनाने ,टेंट और पुल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही भजन ,लोक गीत ,राष्ट्रीय गीत, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने संबंधित एकांकी प्रस्तुत की गई। टेंट का निरीक्षण डा. अल्केश्वरी सिंह के द्वारा दिया किया गया।
मुख्य अतिथि डा. विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ ऐसी परिस्थितियां भी जीवन में आ सकती हैं। जब संसाधनों का अभाव होता है। ऐसे में वैकल्पिक संसाधन ही जीवन की अधर में फंसी नैया को किनारे लगा सकती है। अध्यक्षता कर रहे डा. गायत्री प्रसाद सिंह ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। ऐसे कार्यक्रमों से इन्हें देश के प्रति प्रेम और सद्भाव की प्रेरणा मिलती है। रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ प्रतिभा सिंह व डा. संजय नारायण सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन डीओसी राकेश मिश्र ने किया। इस मौके पर डा. बृजेश मिश्रा, डा.राकेश गुप्ता ,डा. वीडी त्रिपाठी ,डा. नारायण सिंह ,डा. विनोद सिंह, डा. चंद्रभूषण तिवारी ,भूपेंद्र सिंह ,अजय सिंह, अंबुज सिंह आकाश ज्ञान चौहान प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।