जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने रविवार को 21 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहगंज कोतवाली पुलिस ने सबरहद गांव निवासी अखिलेश व विरेंद्र, नोनहट्टा से अमरजीत यादव, पुरानी बाजार युसुफ व मोहम्मद अबुजर, छताई कला के दीपक कुमार, बडौना के नंद किशोर, अर्गूपुर खुर्द के सियाराम व गोल्हागौर निवासी अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पुलिस ने 5 वारंटियों अमित कुमार श्रीवास्तव भदेवरा, सरोज धर्मापुर, शिवनारायण निशान, छेदी लाल कोतवालपुर, बबलू गिरी रामपुर बैरिया को गिरफ्तार कर लिया है। उधर बक्शा के चुरावनपुर गांव निवासी जशवंत, प्रवेश व लल्ला, सरायहरखू गांव निवासी चंद्रपाल बिंद, बेलापार के महेंद्र यादव व बक्शा गांव निवासी चंद्रशेखर और प्रेमशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे वारंटियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद