फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले लाठी डंडे, 21 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया/मड़ियाहूं। मुंगराबादशाहपुर और मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांव में खेल और बच्चों के विवाद में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें कुल 21 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हलऊ का पूरा तरहठी गांव में बुधवार की देर शाम को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। बच्चों के बीच हो रही कहासुनी के बीच उस विवाद में दोनों तरफ से बड़े लोग भी शामिल हो गए। जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले जिसमें एक पक्ष से पुनीत मिश्रा 32, विद्याधर 66, रमाकांत 67, विजय शंकर 46, शशि प्रकाश 52, अमृत मिश्रा 29, जटा शंकर 34, वैभव तिवारी 25 तथा दूसरे पक्ष में अजय यादव 40, राम आसरे 65, शुभम यादव 27 , देवी प्रसाद यादव 35 घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर लाया गा। जिसमें से दस की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
उधर मड़ियाहूं स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में बुधवार की शाम हाकी खेलने के दौरान बाल खेत में चली गई जिसे लेकर मारपीट हो गई । गांव की दलित बस्ती के लड़के हॉकी खेल रहे थे। तभी गेंद खेत में चली गई। जिसे लेकर कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। एक पक्ष से जय हिंद, शशिकांत, राम आसरे, क्रांतिवीर तथा दूसरे पक्ष से विकास यादव, विमलेश, विशाल ,आनंद व कपिल देव घायल हो गए। जय हिंद, शशिकांत व विकास यादव को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें