फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन किट न मिलने पर प्रवासियों ने किया हंगामा .......

विज्ञापन
सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज राशन किट न मिलने पर प्रवासियों ने किया हंगामा - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बदलापुर। सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में गैर प्रांत से आए साठ से अधिक प्रवासियों ने राशन किट न मिलने पर बृहस्पतिवार को हंगामा किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। देर शाम तक वह राशन किट लिए बिना घर न जाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिसकर्मी उन्हें समझाने की कोशिश में जुटे थे।बुधवार की रात को साठ से अधिक प्रवासी बस के माध्यम से सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के शेल्टर होम में लाए गए थे। बृहस्पतिवार को उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के बाद उन्हें छोड़ा जाना था, मगर राशन किट उपलब्ध न कराए जाने से वह हंगामा करने लगे। विनोद यादव, विकास खरवार, सूरज खरवार, संगीता बनगांव, अवनीश कन्नौजिया, प्रमोद यादव, विवेक शर्मा आदि का कहना था कि बाहर से आने वालों को शेल्टर होम से घर भेजते समय राशन किट देने की व्यवस्था है, मगर जिम्मेदारों की उदासीनता से उन्हें किट नहीं मिल पाया है। अफसर गोलमाल करना चाहते हैं। वह बिना राशन लिए नहीं जाएंगे। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। बात न बनने पर सूचना एसडीएम को दी गई। देर शाम तक एसडीएम मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें