फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सिर पर, गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लेकिन सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका है। चुनाव के दिन कई बूथों पर लोगों को दुर्दशाग्रस्त सड़कों से होकर बूथ पर पहुंचना होगा। लोक निर्माण विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो जिले में करीब 800 किलोटर सड़क को मरम्मत की आवश्यकता है। वैसे 600 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण होना है बाकी की मरम्मत की जा रही है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों की जांच कर रहे हैं। अफसर बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय आदि की उपलब्धता के साथ साथ बूथ को जोडने वाली सड़क की स्थिति का भी जायजा ले रहे हैं। सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट आने पर लोकनिर्माण विभाग उसे चुनाव से पहले मरम्मत कराने का दावा कर रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को नहीं मिल सकी है। जबकि जिले में आज भी कई सड़कें हैं जिनकी दशा बेहद खराब है। रामपुर से कठवतिया तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। केराकत क्षेत्र में बजरंगनगर से कोइलारी, आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर चंदवक से बजरंगनगर तक सड़क दुर्दशाग्रस्त है। बक्शा में ग्यारहवीं मील से रन्नों गांव को जोडने वाली सड़क दो साल से दुर्दशाग्रस्त है। जबकि इस मार्ग पर दक्षिणपट्टी, उत्तर पट्टी, बर्रेपट्टी गांव में मतदान केंद्र है। इसी इलाके के गर्तिहा गांव से काजी नेवादा, महनपुर को जोडने वाली सड़क भी खराब हो चुकी है। अलीगंज से सिंगुलपुर प्राथमिक विद्यालय को जोडने वाली सड़क कई सालों से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। एक माह पहले करीब पांच सौ मीटर सड़क की मरम्मत की गई लेकिन आज भी एक किलोमीटर तक सड़क को वैसे ही छोड़ गिदया गया है। इसके अलावा मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर, शाहगंज, खुटहन, डोभी, जफराबाद, मडिय़ाहूं, मछलीशहर, केराकत इलाकों में भी कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट आने पर सड़कों की मरम्मत चुनाव से पहले करा दी जाएगी। इस साल करीब 600 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण होना है। और 250 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है।
विज्ञापन

राधाकृष्ण एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें