फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी शुरू होते ही सब्जियों के दान में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। हालत यह है कि बाजार में कुछ सब्जियों को छोड़कर शेष सब्जियों के दाम 50 रुपये किलो पहुंच गया है। तीन से चार दिन के भीतर हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बाजार में आए उछाल से आम आदमी की जेबें ढीली हो रहीं हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को बाजार में बैगन का दाम 40 से 50 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गया। दस रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा टमाटर अचानक तीस रुपये प्रति किलो पहुंच गया। करेला 100 रुपये, भिंडी 80 रुपए, कोहड़ा 45 रुपये, कटहल 70 रुपए, हरी मटर 30 रूपये, शिमला मिर्च 90 रुपए, पालक 20 रुपये प्रति किलो और फूल गोभी 15 रुपये में बिका। सब्जी विक्रेताओं की मानें तो बाजार में सब्जियों की कमी के कारण अचानक दाम में उछाला आया है। दाम बढ़ने के कारण ठेला पर सब्जी बेचने वाले विक्रेता सड़क पर ही नहीं दिखाई पड़े। जो दिखाई भी दिए उनके पास ठेले पर कम मात्रा में सब्जियां थीं। सब्जी मंडी में भी महंगाई का आलम यह रहा कि थोक मंडी मेें काफी सन्नाटा रहा। मंडी से सब्जी बाजार में पहुंची तो उसका दाम फुटकर बाजार में काफी बढ़ गया। हरी सब्जियां ज्यादातर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से ही बाजार में पहुंचती हैं। व्यापारियों की मानें तो किसानों की नजर भी बाजार पर है। जिसके कारण किसानों के सहां से सब्जियां महंगे दाम पर आ रही हैं। वहीं धनिया भी अपने शबाब पर है। इन महंगाई के चलते लोगों की थालियों से कई किस्म की सब्जियां गायब हो रही हैं। इस बाबत सब्जी के फुटकर बिक्री करने वालों का कहना है कि जिस कीमत पर सब्जी मिलती है, उसी के अनुसार बेची जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें