फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दक्षिणा काली मंदिर का श्रृंगार महोत्सव 4 को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के पास स्थित मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर का 36वां वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस व भव्य श्रृंगार 4 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में शुक्रवार को मंदिर के संस्थापक पुजारी भगवती सिंह वागीश ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन वर्ष 1984 में इस मंदिर की नींव रखी गई थी। तभी से निरन्तर हर वर्ष दो दिवसीय स्थापना दिवस व श्रृंगार उत्सव मनाया जाता है। चार मार्च को रामचरित मानस पाठ व 5 मार्च को हवन पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया है। भजन संध्या में आशीष पाठक, जितेंद्र झा, जुबेर खान, पंकज सिन्हा, शैली गगन सहित कई कलाकार भजन प्रस्तुति करेंगे। बैठक में दलसिंगार विश्वकर्मा, संतोष त्रिपाठी, एसपी सिंह जाम, रामपाल विश्वकर्मा, संतोष चतुर्वेदी, वेद प्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, वन्देश सिंह, सर्वेश सिंह, भानू मौर्या, विक्रम गुप्ता, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, डा. प्रमोद कुमार, डा. सौरभ उपाध्याय, अमित निगम, विनय सिंह, सुरेंद्र मौर्य, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें