फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मार्च तक किसानों की होगी फिडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दो हेक्टेयर तक जोत करने वाले सभी किसानों की फीडिंग करने का कार्य दो मार्च तक हर हाल में करने का निर्देश दिया गया है। डीएम के निर्देश पर सभी तहसील कर्मचारी फीडिंग में जुट गए हैं। इस आशय का निर्देश गुरुवार को आते ही सभी तहसीलों में अफरा-तफरी मच गई है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 75 हजार किसानों के खाते में पैसा आ चुका है। यह अलग बात है कि तकरीबन पांच हजार किसानों के खाते से पैसा वापस चला गया है। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि सभी तहसीलों के एसडीएम को सर्वे कराकर फीडिंग करने का निर्देश दिया गया है। जिले में दो हेक्टेयर से कम जोत वाले छह लाख 36 हजार 852 किसान हैं। जिसमें से तीन लाख 50 हजार किसानों की फीडिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी वजह से किसानों के खाते से पैसा वापस हुआ होगा। इसके बारे में पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें