जौनपुर। पुलवामा के आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को याद में सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। मडियाहूं, बरईपार, बक्शा समेत अन्य बाजारों में भ्रमण कर शहीदों को नमन किया। शांति मार्च व्यापारी, किसान, नेता आदि शामिल हुए। शांति मार्च निकालकर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बरईपार: आतंकवादी हमले में शहीदों की याद में रुद्रवाहिनी सेना के अध्यक्ष अखंड सिंह के नेतृत्त्व में शांति मार्च निकालकर कार्यालय चोरहा पर दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान अरूण सिंह,अतुल सिंह,ऋषभ सिंह अनिल कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। चक घसीटा बरईपार में शांति जुलूस निकालकर कर सहीदों को नमन किया।
मडियाहूं: क्षेत्र के पाली बाजार में रविवार की देर शाम समाजसेवी रमेश तिवारी के नेतृत्व में बाजार वासियों ने एक कैंडल मार्च निकालकर बाजार भ्रमण किया। इस मौके पर राम लखन यादव,रमेश तिवारी,विजय तिवारी, शौकत अली, शोएब खान ,आशु गुप्ता उपस्थित रहे।
युवा छात्र नेता डा. संजीव प्रजापति के नेतृत्व में छात्रों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नगर में भ्रमण करने के बाद गांधी तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। यहां शुभम तिवारी ,आकाश पांडे ,ओम दुबे ,धर्मराज ,धीरज ,आशीष ,सुनील साहू आदि उपस्थित रहे।
केराकत: शैलेन्द्र प्रसाद निर्मला शिक्षण संस्थान सुचितपुर के छात्र छात्राओं ने मुफ्तीगंज बाजार में पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकालकर मुर्दाबाद का नारा लगाया। सेनापुर ग्राम में जूलूस व कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क से निकलकर पूरे ग्राम सभा सेनापुर का भर्मण करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्राम प्रधान रमेश कुमार ,इजहार अहमद, किशन शर्मा, सचिन शर्मा, दुर्गेश यादव, फैसल अली, शिवम यादव,, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार अजीत सिंह धीरज सिंह सुजीत सिंह एवं सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहें।
महराजगंज: बीआरसी कार्यालय पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त शुक्ल के नेतृत्व में व प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष उमानाथ यादव की अगुवाई में सोमवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सहादत के लिए शोक सभा कर कैंडल मार्च निकाला गया। आतंकी हमले की निंदा की। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, रामपाल, शेषमणि, चन्द्र प्रकाश, संजय सिंह, देवानन्द, रमाकान्त प्रजापति, राधेश्याम यादव, रामसबद, राजमणि, जंगबहादुर जानकी मिश्रा,नन्दिता सिंह, नीतू भास्कर, राजेश उपाध्याय मौजूद रहे।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर, पंवारा सहित क्षेत्रों में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को जूलूस, कैंडल मार्च तथा शोक सभाकर श्रद्धांजलि दी। मछलीशहर रोड तथा मोहल्ला कटरा से जूलूस निकाला। इस मौके पर रंजीत गुप्ता, शोभित, प्रदीप, अमित, रवि, ध्रुव,आयूज आदि रहे। उधर पंवारा में स्ट्रेलिंग स्कूल आफ मालती देवी में आयोजित शोक सभा में श्रद्धांजलि दी। यहां प्रबंधक मुन्ना दूबे, हिमांशु श्रीवास्तव, सुगंध, नेहा, अनुराग दूबे, निधि श्रीवास्तव, पूजा यादव, पूजा तिवारी, महेंद्र सिंह, अरुण दूबे आदि रहे।
शाहगंज: आतंकी हमले में शहीद जवानों को रविवार की रात कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। गोड़िला गांव से कुडिय़ारी, ताखा पश्चिम, शिवपुर, ताखा पूरब, रसूलपुर और फैजाबाद रोड स्थित जोगीबांध तक पैदल कैंडल मार्च किया। जवानों की शहादत पर ग्रामीणों ने विरोध प्रकट किया। चिरैयामोड़ पर भाजपा के महामंत्री चंदन राय के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया।
बक्शा: क्षेत्र के रन्नों दक्षिणपट्टी स्थित जामा मस्जिद से जुलूस निकाल कर मुस्लिम बंधुओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। हिंदू-मुस्लिम बाद में हैं हम पहले हिंदुस्तानी हैं, आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। जुलूस नौपेड़वा बाजार पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में जनता स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता हाफिज इम्तियाज अहमद, मो. आसिफ, मो. नसीम, क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. इंतजार, मो. मुस्लिम, मो. सहाबुद्दीन, इरफान, विस्मिल्लाह, पप्पू, सोनू आदि मौजूद थे।
-------------------------
फोटो - 6- 7
पुलवामा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
मदरसे ने फूंका आतंकवाद के खिलाफ बिगुल, दी श्रद्धांजलि
ताकि दोबारा सेना पर न हो हमला, न परिवार को उठाना पड़े गम
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। पुलवामा अटैक और आतंकवाद खिलाफ जामिया हुसैनिया लाल दरवाजा में सोमवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। मदरसे के छात्र और मौलाना ने शोकसभा के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की। साफ कहा कि आतंकवाद का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं। इस्लाम शांति का पैगाम देता है। मुल्क के इस नाजुक हालात में हर नागरिक एक साथ खड़ा है। सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हर ठोस कदम उठाए।
जामिया के मैनेजर मैलाना सैय्यदैन अहमद ने कहा कि इस तरह की हरकत बुजदिलों की निशानी है। हम इसकी निंदा करते हैं। जो सिपाही इस हमले में शहीद हुए हैं उनको श्रद्धांजलि देते हैं। देश का हर मुसलमान शहीदों के
परिवार के साथ खड़ा है। मदरसे के नाजिम मौलाना तौफीक ने कहा कि जामिया हुसैनिया का जर्रा-जर्रा इस कायराना हमले के खिलाफ खड़ा है। बेहद दुख के साथ हम गुस्से में हैं। सरकार से मांग करते हैं कि इस हमले के दोषियों के
खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया है। प्रधानाचार्य मुफ्ती नजमुल हसन ने कहा कि जालिमाना हरकत की जांच कराई जाए। मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि ये हमला तमाम हिंदुस्तानियों के लिए बहुत बड़ा हादसा है। सरकार इस पर ठोस कदम उठाए। खुफिया विभाग हर गतिविधि पर पारखी नजर रखे। जिससे मुल्क के कीमती सेना के जवानों की हिफाजत हो सके। जलसे की शुरूआत तेलावते कुरान से कारी महमूद ने की। इसके बाद उन्होंने मुल्क आपसी भाईचारे पर नज्म पेश की। अंत में मौलाना मुख्तार ने मुल्क में अमन व सलामती की दुआ कराई। इस मौके पर साजिद अलीम, अनवारुल हक गुड्डू, इरशाद मंसूरी, मुफ्ती सोएब, मौलाना मसलहुद्दीन, हाफिज नेयाज, मौलाना तारिक, मौलाना जमीरूद्दीन आदि उपस्थित रहे।