केराकत। बोर्ड परीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी चन्द्रेशकुमार सिंह ने मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा बंद मिलने पर केन्द्र ब्यवस्थापक को फटकार लगाते हुए अविलंब ठीक कराने की हिदायत दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मुफ्तीगंज स्थित गोवर्धन इण्टर कालेज केंद्र पर सीसी टीवी कैमरे की आवाज ही बन्द थी। न तो वह कोई आवाज कैद कर पा रहा था और न निकल ही पा रहा था। इसी प्रकार सीताराम इण्टर कालेज हनुआडीह इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्र पर सीसी टीवी कैमरे की आवाज स्पष्ट नहीं थी। कुछ कक्ष निरीक्षक आई कार्ड जेब में रखे हुए थे। उन्हें कार्ड लगाने का हिदायत दिया।