जौनपुर। महाराणा प्रताप के 422वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की ओर से शौर्य यात्रा निकाली गई। तिलकधारी सिंह इंटर कालेज के महाराणा प्रताप सिंह व्यायाम शाला परिसर से निकली शौर्य यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद पुन: व्यायामशाला में पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हुए। सभा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह ने कहा कि युवाओं को महाराणा प्रताप सिंह के आदर्शो से सीख लेकर समाजहित के लिए आगे आने की जरूरत है। शौर्य यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। महाराणा प्रताप के सम्मान में निकली शौर्य यात्रा का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना है। उन्होंने क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर विकास के लिए आगे बढ़ने की नसीहत दी। यात्रा में शिवराम सिंह, मनीष सिंह, सन्नी सिंह, अभिलाष सिंह, अमित, रिषिकेश सिंह, सुमित, दिनेश आदि उपस्थित रहे।