फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए 70 किलोमीटर दूर बना दिया केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की फरवरी में शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए मनमानी तरीके से परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। मानक को दरकिनार कर हाईस्कूल के छात्रों का परीक्षा केंद्र 70 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। कालेजों जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत भी की लेकिन केंद्र नहीं बदला गया। परीक्षा केंद्र को लेकर छात्र ही नहीं अभिभावक भी हलाकान हैं। अभिभावक इस बात को लेकर परेशान हैं कि वह बच्चों को परीक्षा में कैसे शामिल कराएंगे।
श्री हनुमंत इंटर कालेज कठवतियां पृथ्वीपुर में हाईस्कूल में 122 छात्र पंजीकृत हैं। हर छात्रों की परीक्षा भदखिन इंटर कालेज केंद्र पर कराई जाती थी। लेकिन सत्र 2019 की परीक्षा के लिए जीपी चौरसिया इंटर कालेज सिकरारा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। श्री हनुमंत इंटर कालेज कठवतियां से जीपी चौरसिया इंटर कालेज सिकरारा की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि मनमानी तरीके से परीक्षा केंद्र बना दिया। परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने से छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। मानक को दर किनार कर परीक्षा केंद्र बना दिया गया। विद्यालय की प्रबंधक माधुरी पांडेय का कहना है कि परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने की सूचना डीआईओएस कार्यालय को दे दी गई है। परीक्षा केंद्र बदलने के लिए भी पत्र दे दिया गया है। लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्र में सुधार नहीं किया गया है। शनिवार तक माध्यमिक शिक्षा परिषद के वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र में सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन


छह से आठ किमी दूर होना चाहिए परीक्षा केंद्र
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाने के लिए मानक पहले से तय है। मानक है कि छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र छह किलोमीटर दूर और छात्रों के लिए आठ किलोमीटर दूर होना चाहिए। शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण परीक्षा केंद्र दूर बना दिया गया है। विभाग की जिम्मेदारी है कि उसे ठीक कराने के लिए पहल करे।

166 विद्यालयों ने दिया था पत्र
जौनपुर। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 255 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 166 विद्यालय ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए डीआईओएस कार्यालय में पत्र दिया था। जिसमें कुछ विद्यालयों के परीक्षा केंद्र में सुधार करने की भी शिकायत किया थी। जिला विद्यालय निरीक्षक का दावा है कि जिन विद्यालयों ने आवेदन किया था उनकी समस्या का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए गलती से केंद्र दूर बन गया है। विद्यालय संचालक ने इसकी सूचना दी है। छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते परीक्षा केंद्र में सुधार कराने के लिए बोर्ड आफिस को पत्र भेज दिया गया है।
डा. बृजेश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें