फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रम्या पीएम बाक्स से आरडी परेड का करेंगी दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। देश के 100 मेधावियों की सूची में अपना स्थान बनाने वाली जिले की रम्या सिंह को प्रधानमंत्री बॉक्स से गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने बुलावा भेजा है। बता दे कि रम्या सिंह सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवां निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक इंद्रपति सिंह की पौत्री है। रम्या सनबीम वरुणा वाराणसी से सीबीएसई 2018 परीक्षा में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किया था। रम्या सिंह समूचे भारत की 100 चुनिंदा मेधावियों में मऊ निवासी जाह्नवी सिंह के साथ संयुक्त रूप से दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम बॉक्स में इस धरती का शान बढ़ाएगी। रम्या मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। संयोग है कि पूर्वांचल की दोनों टॉपर्स मिरांडा में पढ़ती हैं और दिल्ली में एक साथ ही रहती है। बेटी की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे पिता डा. डीपीएन सिंह जनता इंटर कालेज रतनूपुर में शिक्षाशास्त्र के प्रवक्ता हैं तो माता मीनाक्षी सिंह जूनियर हाईस्कूल बनवारीपुर हरहुआ वाराणसी में अध्यापिका हैं। रम्या का परिवार लालपुर वाराणसी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें