सतहरिया। सपा कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर में अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों को बताया। नगर में जनता के बीच पहुंचकर सपा शासन में कराएं गए विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय के तहत चलाया गया है। सपा युवजन के नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ व सपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में वार्ड संख्या 25 व 10 में जाकर जनता को जागरूक किया। उन्हें पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियों में 1090 महिला सुरक्षा, 108 एंबुलेंस, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन, लैपटॉप आदि योजनाओं को विस्तार से गिनाई। बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने जो वादे चुनाव के समय किए थे उसे एक भी पूरा नहीं किया। युवजन सभा के जिला सचिव मोहम्मद फरहान आलम, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश टैगोर, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव परवेज लम्बू, बनाने भाई, अफसर, तौकीर आजम आदि मौजूद रहे।