फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते परिवेश में महत्वपूर्ण है विज्ञान की शिक्षा- दिनेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। आज के बदलते परिवेश में विज्ञान की शिक्षा का बड़ा महत्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बहुत सी ऐसी प्रतिभाएं छिपी हैं। जिनकोयदि मौका मिले तो वे अपने प्रतिभा से गांव, जिला व प्रदेश का नाम रोश करेंगे। उक्त बातें मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी ने शनिवार को कुलवंती इंटर कालेज नरायनपुर में छात्र छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद छात्र छात्राओं से कहा कि निश्चित ही ये बच्चे व बच्चियां बधाई व प्रशंसा के पात्र हैं। जिन्होंने इस विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बहुत अच्छे ढंग से किया है। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा के साथ - साथ संस्कारित शिक्षा भी देने की अपील की।प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री गणेश इंटर कालेज डोभी के प्रधानाचार्य डा.जोखन सिंह, रामजीत सिंह, लाल प्रताप सिंह, आरडी चौधरी व शोभनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें