करंजाकला। क्षेत्र के बड़ागांव के मैदान में आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को यादव महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण यादव अंकुर ने किया। उद्घघाटन मैच जमावा व भादी के बीच खेला गया। टास जीतकर जमावा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 60 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी भादी की टीम ने आठ ओवर में 38 रन पर आउट हो गई। भादी को हराकर जमावा ने मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच बड़ागांव शाहगंज के बीच खेला गया। शाहगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 65 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में उतरी बड़ागांव की टीम ने आठ ओवर मैच को 4 विकेट से जीत लिया। इस मौके पर सपा नेता सैयद उरूज, मो. अजहर, वारिस हाशमी, नसीम कुरैशी, सीताराम अग्रहरी, गुरु प्रसाद आदि मौजूद रहे। निर्णायक शाहबाज खान रहे।